भारत में लॉन्च हुई BMW की शानदार बाइक, स्टाइल और पावर का कॉम्बो के साथ कीमत भी बजट में

नई दिल्ली: BMW मोटोराड इंडिया ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक BMW G 310 RR का लिमिटेड एडिशन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल G 310 RR के 10,000 यूनिट्स की बिक्री पूरी होने का जश्न मनाने के लिए पेश किया गया है। इसकी कीमत 2.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है और यह देशभर के सभी BMW मोटोराड डीलरशिप पर उपलब्ध है।

इस स्पेशल एडिशन में नया फुल डेकल बॉडी किट, आकर्षक व्हील रिम ग्राफिक्स और फ्यूल टैंक पर खास ‘1/310’ बैजिंग दी गई है, जो इसकी एक्सक्लूसिव पहचान को दर्शाती है। बाइक दो कलर ऑप्शन—कॉस्मिक ब्लैक और पोलर व्हाइट—में उपलब्ध है।

G 310 RR लिमिटेड एडिशन में S 1000 RR से प्रेरित स्पोर्टी डिजाइन मिलता है। इसमें एरोडायनामिक फेयरिंग, चैंपियंस डोम, LED हेडलैम्प्स, गोल्ड USD फोर्क्स, एल्युमिनियम स्विंगआर्म, मिशेलिन पायलट स्ट्रीट रेडियल टायर्स और रेसिंग-इंस्पायर्ड राइडिंग पोजीशन शामिल है।

पावर के लिए इसमें 312cc का वॉटर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 9,700 rpm पर 34 bhp की पावर और 7,700 rpm पर 27.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और रेस-ट्यून्ड एंटी-हॉपिंग क्लच दिया गया है, जो डाउनशिफ्टिंग को और स्मूथ और स्थिर बनाता है।

राइडर्स के लिए चार राइडिंग मोड—ट्रैक, अर्बन, स्पोर्ट और रेन—उपलब्ध हैं। राइड-बाय-वायर और E-गैस टेक्नोलॉजी थ्रॉटल रिस्पॉन्स को बेहद सटीक बनाते हैं। वहीं, 5-इंच का TFT डिस्प्ले राइडिंग स्टैट्स, मोड्स और इंफोटेनमेंट फीचर्स दिखाता है, जिसे यूज़र अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।

सुरक्षा के मामले में भी यह बाइक मजबूत है। इसमें डुअल-चैनल ABS, रियर व्हील लिफ्ट-ऑफ प्रोटेक्शन और हाई-परफॉर्मेंस ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो तेज रफ्तार में भी बेहतर कंट्रोल और सेफ्टी सुनिश्चित करता है।

BMW इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज इस लिमिटेड एडिशन के लिए खास फाइनेंस पैकेज, राइडर गियर और एक्सेसरीज़ के विकल्प उपलब्ध करा रही है। साथ ही बाइक पर स्टैंडर्ड 3-ईयर/अनलिमिटेड KM वारंटी मिलेगी, जिसे 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी 24×7 रोडसाइड असिस्टेंस भी दे रही है।