खेत में चाकू की नोक पर विवाहिता की अस्मत लूटने व वीडियो बनाने वाले बीजेपी नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान: बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष और कार्यकर्ता पुरखाराम कलबी को एक विवाहिता से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

मामला 18 सितंबर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, विवाहिता खेत की ओर जा रही थी, तभी पुरखाराम पहले से ही घात लगाकर बैठा हुआ था। उसने चाकू दिखाकर महिला का मुंह दबाया और झाड़ियों में ले जाकर बलात्कार किया। इस दौरान उसका एक साथी पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा। वारदात के बाद दोनों ने पीड़िता को धमकाया—
“अगर किसी को बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे।”

धमकियों से डरी पीड़िता कुछ दिन तक चुप रही, लेकिन जब आरोपी ने वास्तव में वीडियो वायरल कर दिया, तो उसने हिम्मत कर गुड़ामालानी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए DSP सुखाराम विश्नोई ने खुद जांच संभाली। करीब 25 दिनों की लगातार पड़ताल के बाद मंगलवार को पुलिस ने पुरखाराम कलबी को सिंधासवा हरनियान गांव से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब वीडियो बनाने वाले दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। वहीं, इलाके में इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष है और सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो रही है।