बंद कमरे में डॉक्टर की घिनौनी हरकत, युवती के साथ अश्लीलता का वीडियो लीक

उत्तर प्रदेश : शामली जिले के कांधला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक अनुबंधित डॉक्टर का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में डॉ. वकार सिद्दीकी एक युवती के साथ अस्पताल परिसर में स्थित अपने सरकारी आवास के कमरे में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आते ही अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार को तत्काल कार्रवाई की। सीएमएस डॉ. वीरेंद्र सिंह ने डॉ. सिद्दीकी को इमरजेंसी ड्यूटी से तुरंत हटा दिया और सरकारी आवास खाली करने के आदेश जारी किए। डॉक्टर ने निर्देश के अनुसार कमरे को खाली कर दिया है।

सीएमएस के अनुसार, वीडियो का संज्ञान लेते हुए डॉक्टर से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई। पूरी घटना की रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है, जिसके आधार पर आगे विभागीय जांच और कार्रवाई तय होगी।

गौरतलब है कि कांधला सीएचसी में लंबे समय से डॉक्टरों की कमी बनी हुई थी। इसी आवश्यकता को देखते हुए हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. वकार सिद्दीकी सहित कई चिकित्सकों को दो वर्ष के अनुबंध पर नियुक्त किया था।

वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि सरकारी अस्पतालों में अनुशासनहीनता और इस तरह की गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।