मशहूर यूट्यूबर का गर्लफ्रेंड के साथ MMS लीक

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर सोफिक एसके (Sofik SK) हाल ही में सोशल मीडिया पर बड़े विवाद में घिर गए हैं। उनके नाम से एक 6 मिनट 6 सेकंड का कथित MMS वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती भी दिखाई दे रही है। कई यूजर्स का दावा है कि यह वीडियो सोफिक और उनकी गर्लफ्रेंड दोस्तू सोनाली (Dostu Sonali) का प्राइवेट क्लिप है।

सोफिक बंगाल और असम के युवाओं में बेहद लोकप्रिय हैं। वे पल्ली ग्राम टीवी के मुख्य कलाकारों में से एक हैं और अपनी सीरीज “सोफिक की चलाकी” के जरिए कॉमेडी कंटेंट बनाते हैं। उनकी गर्लफ्रेंड सोनाली भी सोशल मीडिया क्रिएटर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 3 लाख फॉलोअर्स हैं। दोनों अक्सर साथ में वीडियो पोस्ट करते थे, जिससे लोग उन्हें रियल लाइफ कपल मानते थे।

वायरल MMS के बाद सोफिक ने एक वीडियो बयान जारी करके सफाई दी। उन्होंने कहा,
“यह वीडियो मैंने न बनाया है और न ही अपलोड किया है। यह सोनाली के फोन में था। हमें नहीं पता यह बाहर कैसे पहुंचा। जो हुआ वह बहुत गलत है। मैं सभी से माफी मांगता हूं और आगे से हम ज्यादा सावधान रहेंगे।”

इस बीच वीडियो ट्विटर, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर तेजी से फैल रहा है। कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, जबकि कई इसे प्राइवेसी का गंभीर उल्लंघन मानकर विरोध जता रहे हैं। सोनाली को भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और आपत्तिजनक कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है।

सोफिक और सोनाली के फैंस इस मामले को लेकर बंटे हुए हैं—कुछ उनका समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ नाराज़ नजर आ रहे हैं। लेकिन इतना तय है कि इस वायरल वीडियो ने दोनों की सोशल मीडिया इमेज को बड़ा झटका दिया है। अब देखना होगा कि वे इस विवाद से कैसे बाहर निकलते हैं।