Instagram account banate waqt जो सबसे पहला problem आता है वो है — username। या तो जो नाम चाहिए वो already किसी ने ले रखा है, या फिर जो available है वो boring लगता है।
अगर आप भी इसी situation में हो, तो घबराओ मत। इस article में बताएंगे कि एक अच्छा Instagram username कैसे सोचें, stylish कैसे बनाएं, और अगर नाम taken हो तो क्या करें।
Instagram Username Hota Kya Hai?
पहले थोड़ा basics clear कर लेते हैं। Instagram पर दो चीज़ें होती हैं जिन्हें लोग अक्सर mix up कर देते हैं —
Name वो है जो आपकी profile पर बड़े letters में दिखता है। यह कोई भी रख सकते हो, duplicate भी चलता है।
Username वो है जो @ के बाद आता है — जैसे @rahul_king या @priya.stylish। यह हर account का unique होना ज़रूरी है। दो accounts का same username नहीं हो सकता।
जब कोई आपको tag करता है या आपकी profile share करता है, तो username ही दिखता है। इसीलिए username ऐसा होना चाहिए जो याद रहे।
Achha Instagram Username Kaise Sochein?
एक अच्छा username बनाने के लिए कुछ simple rules follow करो:
छोटा रखो। जितना छोटा username, उतना याद रखना आसान। 15-20 characters से कम रखने की कोशिश करो।
अपनी personality दिखाओ। अगर आप photography करते हो तो @rahul.lens या @clicks_by_priya जैसा कुछ सोचो। अगर gamer हो तो @rahul_plays या @sniper_raj।
Numbers और underscores कम use करो। @rahul123456 या @r_a_h_u_l जैसे usernames professional नहीं लगते और याद भी नहीं रहते।
Real नाम use करना ज़रूरी नहीं। बहुत से popular accounts का username उनके real नाम से बिल्कुल अलग होता है। Nickname, hobby, या कोई cool word भी चल सकता है।
Username Already Taken Ho Toh Kya Karein?
यह सबसे common problem है। जैसे अगर आपका नाम Rahul है और @rahul available नहीं है, तो ये variations try करो:
अपने नाम के आगे या पीछे कोई meaningful word लगाओ — जैसे @rahul.official, @real.rahul, @rahul.writes, या @rahul.clicks।
City या state लगा सकते हो — @rahul.delhi, @priya.mumbai।
Profession लगाओ — @rahul.gamer, @priya.artist, @rahul.creator।
Stylish fonts use करो — यह सबसे underrated trick है। अगर @rahul taken है, तो 𝓻𝓪𝓱𝓾𝓵 या ʀᴀʜᴜʟ जैसा username try करो। यह technically अलग characters हैं, इसलिए available भी होगा और दिखने में भी unique लगेगा।
Stylish Username Kahan Se Banayein?
Normal keyboard से stylish usernames नहीं बन सकते। इसके लिए StylishName.co.in पर जाओ, अपना नाम type करो, और instantly 100+ stylish versions मिल जाएंगे।
जो version पसंद आए उसे copy करो और Instagram के username box में paste कर दो। अगर वो available है तो done — एक unique और stylish username मिल गया।
कुछ examples जो Instagram पर बहुत popular हैं:
𝓡𝓪𝓱𝓾𝓵 — cursive style, elegant दिखता है
ʀᴀʜᴜʟ — small caps style, clean और modern
𝐑𝐚𝐡𝐮𝐥 — bold style, strong impression
𝕽𝖆𝖍𝖚𝖑 — gothic style, unique और dark vibe
Instagram Username Change Karna Chahte Ho?
अगर पुराना username boring लग रहा है और नया रखना है, तो यह बहुत आसान है:
Instagram app खोलो। अपनी profile पर जाओ। Edit Profile पर tap करो। Username field दिखेगा — वहाँ नया username type या paste करो। अगर वो available है तो green tick आएगा, अगर taken है तो red। Available username मिलने पर Done या Save दबाओ।
बस इतना ही। Username instantly change हो जाता है।
Kuch Cheezein Jo Dhyan Rakhni Hain
Instagram username में sirf letters, numbers, underscores (_) और periods (.) allowed हैं। Spaces या special symbols जैसे @, #, ! नहीं डाल सकते।
लेकिन Name field में आप कुछ भी डाल सकते हो — वहाँ stylish fonts, symbols, emojis सब चलते हैं। तो अगर username plain रखना है तो Name को stylish बना सकते हो।
Username बहुत बार change मत करो। अगर लोग आपको follow करते हैं, तो username change होने पर वो confuse हो सकते हैं।